Type Here to Get Search Results !

त्याग का महत्व

0

Jai Sri Ram


मानव जीवन में त्याग की महती भूमिका मानी गई है। यहाँ तक कि हमें दूसरी सांस लेने के लिए पहली सांस का त्याग करना पड़ता है। त्याग मात्र एक कर्म ही नहीं, अपितु यह एक भाव है। यह हमें सांसारिक मोह से अलग करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी निर्णायक बनता है। महाभारत के शांति पर्व में कहा गया है कि 'त्याग के समान कोई सुख नहीं है।' स्वामी रामतीर्थ भी कहते है कि 'त्याग के सिवा इस संसार में दूसरी कोई शक्ति नहीं है।' मनुष्य ही नहीं साच्छात ईश्वर को भी बिना त्याग के यश और वैभव की प्राप्ति नहीं हुई। त्याग की ऐसी प्रतिमूर्ति के रूप में भगवन श्रीराम नाम सर्वोपरि माना जाता है। पिता की आज्ञा का मान रखकर राजघाट त्याग कर भगवन राम ने वन गमन को वरीयता दी। वनवास की ओर कदम बढ़ाने से पहले वो सिर्फ राम थे, लेकिन वनवास पूरा होने के बाद मर्यादा पुरुसोत्तम के रूप में प्रतिष्ठित हुए। 
इसी प्रकार अर्जुन और दुर्योधन महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण से मदद मांगने पहुंचे। तब अर्जुन ने श्रीकृष्ण की नारायणी सेना का त्यागकर श्रीकृष्ण को चुना, क्योकि अर्जुन जानते थे कि भगवान का साथ होना ही बहुत है। यदि अर्जुन सेना का मोह करते तो कदाचित महाभारत का परिणाम ही कुछ और होता। राजकुमार सिद्धार्थ ने सांसारिक मोह का त्याग मानवता को दुःख से मुक्ति दिलाने किया। इसी प्रकार के  परिणामस्वरूप वह सिद्धार्थ से भगवान बुद्ध बन गए। आधुनिक इतिहास में महात्मा गाँधी ने त्याग का अनुपम उदहारण हम सबके समछ प्रस्तुत किया। उन्होंने देश के हित और स्वाधीनता के लिए अपने व्यक्तिगत सुखो का त्याग किया। सुखो के त्याग से उनका व्यक्तित्व कुछ ऐसा बना कि वह राष्ट्रपिता बन गए। वास्तव में जो व्यक्ति दूसरों के हित में अपने सुखों का त्याग कर सकता है, वही साधारण मनुष्य से ऊपर उठकर एक महामानव बनता है। ऐसे महामानव ही समाज, देश, और सृस्टि के कल्याण का निमित्त बनते है।

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertise this